लाली पहाड़ी को संरक्षित करने के लिए आयुक्त ने दिया निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2018 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार पाल ने मुंगेर स्थित अपने कार्यालय में शनिवार को लखीसराय के नव पदस्थापित जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी, अनुमंडाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीरज कुमार, लाली पहाड़ी की खुदाई की मॉनेटरिंग कर रहे प्रो अनिल कुमार के साथ बैठक की. जिसमें […]
विज्ञापन
लखीसराय : मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार पाल ने मुंगेर स्थित अपने कार्यालय में शनिवार को लखीसराय के नव पदस्थापित जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी, अनुमंडाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीरज कुमार, लाली पहाड़ी की खुदाई की मॉनेटरिंग कर रहे प्रो अनिल कुमार के साथ बैठक की. जिसमें लाली पहाड़ी पर खुदाई स्थल को संरक्षित करने का पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. बैठक में आयुक्त ने खुदाई स्थल की घेराबंदी करने, लाइट की व्यवस्था करने एवं सीसीटीवी से खुदाई स्थल की निगरानी करने का निर्देश दिया.
आयुक्त श्री पाल ने कहा कि लाली पहाड़ी पर खुदाई में मिली चीजें राष्ट्रीय धरोहर हैं. उसे पूरी तरह सुरक्षित रखने की जरूरत है. इसके लिए उन्होंने बैठक में मौजूद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता भूलन प्रसाद को डीपीआर जल्द से जल्द बनाने का निर्देश दिया. इससे पूर्व नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्री चौधरी ने जिले के पदाधिकारियों के साथ शनिवार की सुबह लाली पहाड़ी पहुंच खुदाई स्थल का स्वयं निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खुदाई से मिली बौद्ध महाविहार के भग्नावशेषों को देखकर आश्चर्य भी व्यक्त किया. मौके पर पहुंचे खुदाई कार्य की मॉनेटरिंग कर रहे विश्वभारती शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार से डीएम ने खुदाई कार्य की पूरी जानकारी ली. लाली पहाड़ी पर जिलाधिकारी के साथ अनुमंडलाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, नगरपरिषद कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता भूलन प्रसाद के साथ खुदाई स्थल के इर्दगिर्द चारों ओर मुयायना किया. अनुमंडलाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह ने डीएम को पूर्व से तैयार किया गया नजरिया नक्शा भी दिखाया. जिलाधिकारी के आदेश से पूर्व से मौजूद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता भूलन प्रसाद एवं सहयोगियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मापी कर नक्शा स्थल पर ही बनाया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता परवेज आलम के साथ विचार विमर्श कर नक्शा को जिलाधिकारी व अनुमंडलाधिकारी की मौजूदगी में अंतिम रूप दिया गया. जिसमें सुरक्षा घेरा के साथ-साथ उच्च क्षमता वाली 12 सीसीटीवी, 30 जगहों पर रोशनी लगाने का भी प्रस्तावित किया गया है. जिलाधिकारी ने पुरात्तव विभाग की ओर से बौद्ध कालीन इतिहास से जुड़े लाली पहाड़ी, घोसीकुंडी टिल्हा, बिछवे पहाड़ को जोड़ने वाली किऊल नदी पर पुल एवं सड़क का प्रस्तावित नक्शा का अध्ययन कर स्वीकृति दे दिया. प्रशासनिक अधिकारियों से मिले संकेतों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर प्रस्तावित सड़क पल के डीपीआर तैयार करने के लिए विशेषज्ञों का दल लखीसराय पहुंचने वाली है. लाली पहाड़ी से उतरते के साथ जिलाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित पदाधिकारियों की टीम आयुक्त के साथ बैठक के लिए मुंगेर रवाना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




