एसपी का फिर चला अवैध बालू कारोबारियों पर डंडा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई रोड शरमा के पास से बालू व मिट्टी लदे 10 वाहनों को पकड़ा पकड़े गये वाहनों में दो का ड्राइवर भागने में हुआ कामयाब लखीसराय : किऊल नदी के कई घाटों पर से अधिकृत रूप से बालू का उठाव होने के बावजूद अभी भी किऊल नदी के कई घाटों पर अवैध रूप से चोरी […]
विज्ञापन
जमुई रोड शरमा के पास से बालू व मिट्टी लदे 10 वाहनों को पकड़ा
पकड़े गये वाहनों में दो का ड्राइवर भागने में
हुआ कामयाब
लखीसराय : किऊल नदी के कई घाटों पर से अधिकृत रूप से बालू का उठाव होने के बावजूद अभी भी किऊल नदी के कई घाटों पर अवैध रूप से चोरी छिपे बालू का उठाव जारी है. नये पुलिस कप्तान कार्तिकेय के शर्मा ने पदभार संभालते ही इस दिशा में अपने कड़े कदमों से बालू माफियाओं पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया था. इसी क्रम में गुरुवार को भी अचानक एसपी श्री शर्मा ने टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, हलसी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद को साथ लेकर लखीसराय-जमुई मार्ग के शरमा, तेतरहट सहित अन्य स्थानों पर ऐसे वाहनों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी में कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया है. छापेमारी होते ही दो वाहन का चालक फरार हो गया, जबकि 8 चालकों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालकों के साथ-साथ ट्रक मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालकों को जेल भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि किसी भी वाहन चालकों के पास वैद्य परमिट नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




