दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के किऊल-बिछवे मार्ग पर आमने-सामने टकरायी बाइक लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के किऊल-बिछवे मार्ग पर सोमवार की शाम दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार घायल हो गये. घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए एक ठेला के माध्यम […]
विज्ञापन
टाउन थाना क्षेत्र के किऊल-बिछवे मार्ग पर आमने-सामने टकरायी बाइक
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के किऊल-बिछवे मार्ग पर सोमवार की शाम दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार घायल हो गये. घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए एक ठेला के माध्यम से भेजने का काम किया. इसमें सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो युवक का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम किऊल-बिछवे मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकें आमने सामने टकरा गयीं. इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
वहीं घटना की जानकारी होते ही उक्त मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तत्काल एक ठेला की व्यवस्था कर सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए भेजा. इसमें एक युवक की सदर अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी. उसकी पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक निवासी रघुनंदन शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र रवि शर्मा के रूप में की गयी. मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया कि रवि दिल्ली में रहता था और अपने भतीजा के मुंडन में घर आया हुआ था. वहीं रवि के साथ बाइक पर सवार उसका एक और साथी सलौनाचक का
दो बाइकों की…
ही संजय कुमार भी घायल हो गया जिसका इलाज विद्यापीठ चौक स्थित डॉ संजय कुमार के स्वास्तिक क्लिनिक में इलाज किया जा रहा है. वहीं इस घटना में दूसरी बाइक सवार चानन के बरारे गांव निवासी जवाहर मिस्त्री का 26 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. इधर, हादसे में रवि की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का हुजूम सदर अस्पताल में पहुंच गया. जहां परिजनों के कोहराम से सदर अस्पताल परिसर गमगीन हो उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




