चोरों का उत्पात जारी, फिर किसान के घर की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रक ने पोल में मारी ठोकर, 16 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित लखीसराय : नया बाजार दालपट्टी बड़ी दुर्गा स्थान के समीप 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित पोल में बीती रात ट्रक के ठोकर लग जाने के कारण क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोग हलकान रहे. जानकारी के अनुसार शहर […]
विज्ञापन
ट्रक ने पोल में मारी ठोकर, 16 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित
लखीसराय : नया बाजार दालपट्टी बड़ी दुर्गा स्थान के समीप 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित पोल में बीती रात ट्रक के ठोकर लग जाने के कारण क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोग हलकान रहे. जानकारी के अनुसार शहर का मुख्य मार्ग के सटे के विद्युत पोल में बुधवार की देर रात ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गया. इसके उपरांत रात के करीब एक बजे से गुरुवार की संध्या पांच बजे तक आपूर्ति ठप रही. विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी हुई,
लोग भाड़े पर जेनरेटर लाकर टंकी में पानी भरते नजर आये. वहीं बिजली नहीं रहने के कारण छोटे-छोटे उद्योग धंधे फोटो स्टेट, स्टूडियो, आटा-चक्की मिल, राइस मिल के दुकानदार मायूस नजर आये. पोल व 11 हजार व एलटी तार क्षति हो जाने के कारण मिस्त्री उसे ठीक करने में लगे लेकिन शाम पांच बजे उसे इसमें सफलता मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




