मौर्य एक्सप्रेस की जेनरल बोगी में घुसी पटरी, एक यात्री की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : शनिवार की अहले सुबह किऊल स्टेशन के पूर्वी केबिन एवं बिछवे समपार के बीच पोल संख्या 418/27 के समीप पुलिया संख्या 799 पर एक पुरानी रेल पटरी के टूट कर 15027 अप हटिया-गोरखपुर मौर्य के इंजन से पीछे दूसरी जेनरल बोगी में सीट के नीचे से अंदर प्रवेश कर जाने से एक यात्री […]
विज्ञापन
लखीसराय : शनिवार की अहले सुबह किऊल स्टेशन के पूर्वी केबिन एवं बिछवे समपार के बीच पोल संख्या 418/27 के समीप पुलिया संख्या 799 पर एक पुरानी रेल पटरी के टूट कर 15027 अप हटिया-गोरखपुर मौर्य के इंजन से पीछे दूसरी जेनरल बोगी में सीट के नीचे से अंदर प्रवेश कर जाने से एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. घटना सुबह 3:15 बजे के आसपास की बतायी जा रही है.
अचानक तेज आवाज के साथ रेल पटरी बोगी में घुस जाने से अफरा-तफरी मच गयी. अचानक हुई घटना से ट्रेन का प्रेशर Â बाकी पेज 15 पर
मौर्य एक्सप्रेस की जेनरल…डाउन हो गया और गाड़ी घटनास्थल से कुछ दूर जाकर रुक गयी. वहां 15 मिनट रुकने के बाद सुबह 3:35 बजे ट्रेन को किऊल स्टेशन लाया गया.
किऊल स्टेशन पर घायलों को उतार कर किऊल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक आलोक कुमार ने यूपी के आजमगढ़ जिला सदर थाना क्षेत्र के मतवर गांव निवासी स्व मुनीलाल सेठ के 50 वर्षीय पुत्र मंगल सेठ को मृत घोषित कर दिया. मृतक का हाथ व पैर दोनों फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी काफी चोटें थीं, जिससे उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी. वहीं, घायलों में समस्तीपुर जिले के अंगदहाट थाना क्षेत्र के चैथा कालीस्थान निवासी दिनेश सहनी के 28 पुत्र त्रिदेव सहनी का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया. सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर निवासी खुशीलाल साव के पैर में चोट आयी है. इस संबंध में चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि मृतक मंगल सेठ अस्पताल में मृत ही पहुंचे थे. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजन व आम यात्रियों ने घटना को रेलवे की लापरवाही बताते हुए स्टेशन पर हंगामा किया.
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मामले को शांत कराया
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता, जीआरपी निरीक्षक सह किऊल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच यात्रियों को समझा-बुझा कर शांत कराया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही दानापुर मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर, पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक हाजीपुर लीलाचंद्र द्विवेदी, लखीसराय एसपी कार्तिकेय के शर्मा, रेल एसपी जमालपुर आमिर जावेद सहित रेल जिला पुलिस के पदाधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी.
डीआरएम ने जतायी नक्सली घटना की आशंका
डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने प्रथम दृष्टया घटना पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए इसमें नक्सलियों की संलिप्तता की आशंका जतायी. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनके पास नक्सलियों के कमांडर अर्जुन कोड़ा के नेतृत्व में क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी. इसलिए मामले में उनकी संलिप्तता भी हो सकती है. हालांकि, उन्होंने इस तरह का दावा नहीं किया. वहीं इस संबंध में लखीसराय एसपी श्री शर्मा एवं एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने ऐसी आशंका से इन्कार किया.
महाप्रबंधक ने प्रत्येक पहलू पर जांच कराये जाने की बात कहते हुए कहा कि 16 अप्रैल से मुख्य संरक्षा आयुक्त द्वारा दानापुर में इस संबंध में जांच प्रारंभ की जायेगी. इस संबंध में प्रेस नोट भी जारी किया जायेगा. इस घटना के संबंध किसी भी व्यक्ति को कुछ भी जानकारी है, तो वे जांच के दौरान सीआरएस के समक्ष उपस्थित होकर रख सकते हैं. मृतक के परिजनों में महिलाओं को मौत की जानकारी नहीं दी गयी. महिलाओं को रेल प्रशासन ने उपासना एक्सप्रेस से दिलदारनगर भेजा, जहां से वे आजमगढ़ जायेंगे. वहीं, पुरुष सदस्यों को रोका गया और शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव के साथ आजमगढ़ भेजे जाने की व्यवस्था की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




