मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन का धरना

Published at :22 Dec 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन का धरना

जिलाधिकारी को संबंधित 10 सूत्री मांगों का पत्र सौंपा गया लखीसराय : समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर गुरुवार को सिटू से संबद्ध बिहार राज्य मिड डे मिल वर्क्स यूनियन के बैनर तले महिला रसोइया द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया. रसोइया सुनीता देवी, शैम्पूल देवी की संयुक्त अध्यक्षता में जारी धरना को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

जिलाधिकारी को संबंधित 10 सूत्री मांगों का पत्र सौंपा गया

लखीसराय : समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर गुरुवार को सिटू से संबद्ध बिहार राज्य मिड डे मिल वर्क्स यूनियन के बैनर तले महिला रसोइया द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया. रसोइया सुनीता देवी, शैम्पूल देवी की संयुक्त अध्यक्षता में जारी धरना को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्याध्यक्ष विनोद कुमार झा ने कहा कि संघर्ष के बगैर यूनियन के समक्ष कोई दूसरा रास्ता नहीं है. केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं को मदद करने का राग अलापने में लगा है. जबकि स्थिति यह है कि मात्र एक हजार के मानदेय पर प्रतिनियुक्त एमडीएम के रसोइया लोगों का सुधि भी नहीं लिया जाता है.
केंद्र एवं राज्य सरकार महिला रसोइया का शोषण करने पर तुली है. जिसके विरूद्ध यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा. धरना के उपरांत एक शिष्टमंडल डीएम के अनुपस्थिति में वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमें लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने, रसोइया को स्थायी कर मानदेय मे वृद्धि करने, नियुक्ति पत्र निर्गत करने, दस के बदले बारह माह का मानदेय भुगतान करने, एक जोडा ड्रेस देने, 60 वर्ष से उपर के रसोइया को पेंशन का प्रावधान होने, गलत तरीके से हटाये गये रसोइया को मानदेय के साथ ससम्मान वापस लेने, मातृत्व अवकाश, विशेष अवकाश का प्रावधान करने, सरकारी प्रावधान के मुताबिक मृतक रसोइया को सरकारी अनुदान का भुगतान करने, सभी विद्यालयों में किचेन शेड, कुकिंग गैस, पेयजल संग्रह की व्यवस्था करने आदि मांग शामिल है. कार्यक्रम में जिला सचिव राजकुमार सिंह, चुनचुन कुमारी, कर्मचारी नेता प्रेम कुमार, माकपा नेता मोती साह, दिनकर कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार वर्मा, धनश्याम यादव आदि लोग सहयोग दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन