मौसम के प्रतिकूल असर से किसानों को आफत

पीरी बाजार : इन दिनों पूस महीना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ठंड नहीं पड़ने के कारण दलहन फसल पर बुरा असर दिखाई देने लगा है. बतातें चलें की पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मेनमा टाल जो कभी दाल का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध रहा है आज वहां का दलहन फसल मसूर […]
पीरी बाजार : इन दिनों पूस महीना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ठंड नहीं पड़ने के कारण दलहन फसल पर बुरा असर दिखाई देने लगा है. बतातें चलें की पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मेनमा टाल जो कभी दाल का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध रहा है आज वहां का दलहन फसल मसूर चना मटर का फसल में ग्रोथ नही हो पाने के कारण किसानों पर बुरा असर होने लगा है.
वहीं थोड़ा बहुत भी पौधा में कीड़ाखोरी होने लगा है तथा पौधे का विकास ठप पर गया है. इस बाबत घोसैठ निवासी प्रमुख किसान मनोरंजन सिह ,दिवाकर सिह, जयप्रकाश सिह सहित आदि किसानों ने बताया कि मौसम का प्रतिकूल असर ने फसल के साथ-साथ किसानों का बजट भी खराब कर दिया है. फसल के बचाव को लेकर कीटनाशक के साथ साथ फसल के ग्रोथ का भी ध्यान रखना पड़ रहा है. इधर प्रखंड किसान पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर तक गर्मी का प्रभाव रहने से बीजक जेंडेशन सही होता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




