सीएम के स्वागत को अमला चुस्त-दुरुस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों में समीक्षा का दौर शुरू लखीसराय : 27-29 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लखीसराय में भ्रमण निर्धारित होते ही जिलाधिकारी से लेकर शिक्षा विभाग तक के पदाधिकारियों का क्षेत्र के विद्यालयों का सघन दौरा शुरू कर दिया गया है और शैक्षणिक वातावरण को चुस्त दुरुस्त करने में लग […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों में समीक्षा का दौर शुरू
लखीसराय : 27-29 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लखीसराय में भ्रमण निर्धारित होते ही जिलाधिकारी से लेकर शिक्षा विभाग तक के पदाधिकारियों का क्षेत्र के विद्यालयों का सघन दौरा शुरू कर दिया गया है और शैक्षणिक वातावरण को चुस्त दुरुस्त करने में लग गये हैं. डीएम अमित कुमार एवं डीईओ सुनयना कुमारी ने बुधवार को हलसी एवं रामगढ़ चौक प्रखंडों के निरीक्षणोपरांत डीएम के द्वारा विषयांकित प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया .
जिस पर डीइओ श्रीमति कुमारी ने सभी डीपीओ, दोनों प्रखंडों के बीइओ , सभी स्कूलों के प्रधानों , केजीवीभी के वार्डन को अपने पत्रांक 3477 के आलोक में निर्देशित किया है कि संचालित सभी स्कूलों की साफ सफाई , रंग रोगन करने एवं शैक्षणिक गतिविधि सुव्यवस्थित संचालन करें. निर्देश में विषयांकित प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधान वार्डन को निर्देश है कि विद्यालय का रंग रोगन, कक्ष , खेल मैदान , रसोई, शौचालय की साफ सफाई कराने, श्यामपट्ट के कालीकरण , पेयजल सुविधा, दिव्यांग का रैंप, अध्ययनरत बच्चों का पोशाक,साफ सफाई, बिजली व्यवस्था , नशा मुक्ति , वाल विवाह उन्मूलन एवं स्वच्छता से संबंधित स्लोगन का दीवार लेखन के साथ विद्यालय स्तर की शैक्षणिक गतिविधि 20 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें.
इसके अलावे माध्यमिक , उच्च माध्यमिक विद्यालयों कें प्रधानों को निर्देश है कि विद्यालय अभिलेख, पुस्तकालय, प्रयोगशाला,स्टॉक रजिस्टर, उपस्थिति पंजी, रोकड़ पंजी एवं अन्य अभिलेख को 20 दिसंबर तक अद्यतन संधारण सुनिश्चित करें. वहीं प्राथमिक, मध्य विद्यालय, कस्तूरबा स्कूल के वार्डन को भी निर्देश है कि विद्यालय अभिलेख, एमडीएम योजना से अभिलेख , दैनिक उपस्थित पंजी, एमडीएम पंजी, रोकड़ पंजी,चखनी पंजी, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख 20 दिसंबर तक निश्चित रूप से सुव्यवस्थित कर लें. वंचित लाभार्थी को नियमानुसार लाभान्वित करने की कार्रवाई भी पूरी कर लें.
डीपीओ को आदेश . स्थापना डीपीओ को निर्देश है कि शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतनादि भुगतान सेवांत लाभ का भुगतान , न्यायालय में दायर याचिक का निष्पादन, मुख्यमंत्री लोक शिकायत निवारण जनता दरबार से संबंधित मामलों का यथाशीघ्र नियमानुसार निष्पादन करें. ताकि किसी प्रकार का मामला लंबित ना रहे. इधर शहर के समाजसेवी, बुद्धिजीवियों ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित होती ही अधिकारी हरकत में आये. कार्य के निष्पादन में लगे हैं. वैसे पूर्व से करते आते तो ऐसा नहीं करना पड़ता. ऐसे विचार प्रकट करने वालों में सदानंद सिंह, राजदेव सिंह, गौतम कुमार, सुधीर शांडिल्य सहित दर्जनों लोग प्रमुख है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




