प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर की गयी वीसी

Published at :08 Dec 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर की गयी वीसी

लखीसराय : समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री महिवाल द्वारा पीएम आवास योजना को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग किया गया. इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में पीएम आवास योजना को लेकर कहा कि चयनित लाभुकों को निबंधन करायें. इसके साथ ही लाभुकों की पूरी प्रक्रिया कर उन्हे […]

विज्ञापन

लखीसराय : समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री महिवाल द्वारा पीएम आवास योजना को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग किया गया. इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में पीएम आवास योजना को लेकर कहा कि चयनित लाभुकों को निबंधन करायें. इसके साथ ही लाभुकों की पूरी प्रक्रिया कर उन्हे आवास से लाभांवित करें. इसके अलावे प्रधान सचिव श्री महिवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिन लाभुकों को प्रथम भुगतान हुआ है उन्हें द्वितीय भुगतान करें एवं जिन्हें द्वितीय भुगतान हुआ है उन्हें तीसरा भुगतान करें. इस अवसर पर डीडीसी बीके मंडल, बीडीओ एमएम मधुप सहित सभी बीडीओ एवं सहायक शिवदानी कुमार, कन्हैया कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन