एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार हत्या

कजरा/सूर्यगढ़ा : कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना में दो लोगों को खेत में तथा एक को गांव के दुर्गा मंदिर के पास गोली मारी गयी, जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो […]
कजरा/सूर्यगढ़ा : कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना में दो लोगों को खेत में तथा एक को गांव के दुर्गा मंदिर के पास गोली मारी गयी, जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी. जिले के नवपदस्थापित एसपी अरविंद ठाकुर, एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय व एसडीपीओ पंकज कुमार के साथ कजरा, सूर्यगढ़ा, मेदनीचौकी, बड़हिया, टाउन थाना की पुलिस ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर शाम घटना के मुख्य आरोपित किरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




