अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन

Published at :05 Aug 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन

कजरा : कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरामा गांव में जमीन विवाद में रामशेखर सिंह, रिपु सिंह एवं झालो सिंह को गोली मार कर हत्या कर देने के बाद ग्रामीणों में मातम एवं आक्रोश का माहौल बना हुआ है. अपराधियों द्वारा तीन लोगों को गोली मारकर हत्या की खबर मिलते ही घटना पुलिस कप्तान अरविंद ठाकुर […]

विज्ञापन

कजरा : कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरामा गांव में जमीन विवाद में रामशेखर सिंह, रिपु सिंह एवं झालो सिंह को गोली मार कर हत्या कर देने के बाद ग्रामीणों में मातम एवं आक्रोश का माहौल बना हुआ है. अपराधियों द्वारा तीन लोगों को गोली मारकर हत्या की खबर मिलते ही घटना पुलिस कप्तान अरविंद ठाकुर स्थल पोखराम गांव पहुंचे

जहां दुर्गा स्थान के निकट झालो सिंह के शव का देखकर अन्य के बारे में जानकारी ली. ग्रामीणों द्वारा उन्हें बताया गया कि अन्य दो रामशेखर सिंह एवं रिप्पू सिंह का शव खेत में पड़ा है. वहीं मृतक रामशेंखर सिंह की भतीजी बैंक कर्मी रूचि कुमारी रो-रोकर एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी़ एसपी ने उसे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद एसपी स्वयं खेत में पड़े दोनों शवों का निरीक्षण करने खेत में जा पहुंचे तथा पुलिसकर्मियों के सहयोग से दोनों शवों को गांव तक लाने का काम किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन