दो वर्ष पूर्व भूमि विवाद में गयी थी शंकर की जान

Published at :05 Aug 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व भूमि विवाद में गयी थी शंकर की जान

सूर्यगढ़ा : दो वर्ष पूर्व भी वर्ष 2015 में पोखरामा गांव में भूमि विवाद ने श्याम किशोर सिंह का पुत्र शंकर सिंह की जान ले ली थी. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस अगर शिकायतों पर निष्पक्ष होकर कार्रवाई करती तो ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होती. कैंप करेगी पुलिस पोखरामा गांव में तिहरे हत्याकांड […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : दो वर्ष पूर्व भी वर्ष 2015 में पोखरामा गांव में भूमि विवाद ने श्याम किशोर सिंह का पुत्र शंकर सिंह की जान ले ली थी. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस अगर शिकायतों पर निष्पक्ष होकर कार्रवाई करती तो ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होती.

कैंप करेगी पुलिस
पोखरामा गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने इसे चैलेंज के रूप में स्वीकारा है. पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा कि हमें मौका दिजिए ताकि हम दोषी को कानून से सजा दिला सके. हम घटनास्थल पर स्वयं गये हैं. हमें कोई बरगला नहीं सकता. एसपी ने गांव में पुलिस कैंप की व्यवस्था का निर्देश भी दिये.
दुर्गापुर मौजा में चल रहा था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार गांव के दुर्गापूर मौजा में छह बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था़ हाल ही में हुए जमीन सर्वे के बाद विवाद और गहरा गया़ उक्त जमीन पर दोनों पक्षों की ओर से दावे किये जा रहे थे. इसी बात को लेकर विगत अप्रैल महीने में भी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी. हालांकि उसमें किसी भी पक्ष से कोई हताहत नहीं हुआ था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन