लखीसराय में गोली मार कर तीन लोगों की हत्या

Published at :05 Aug 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय में गोली मार कर तीन लोगों की हत्या

वारदात. छह बीघा जमीन के विवाद में घटना सभी एक ही परिवार के, मुख्य आरोपित गिरफ्तार लखीसराय : कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में शुक्रवार की सुबह छह बीघा जमीन के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गांव के खपरू सिंह एवं रामशेखर सिंह के […]

विज्ञापन

वारदात. छह बीघा जमीन के विवाद में घटना

सभी एक ही परिवार के, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
लखीसराय : कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में शुक्रवार की सुबह छह बीघा जमीन के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गांव के खपरू सिंह एवं रामशेखर सिंह के बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शुक्रवार की सुबह रामशेखर सिंह (65 वर्ष) एवं उनके भतीजा फुलेंद्र सिंह का बेटा शंकर सिंह उर्फ रिपु सिंह धान की रोपनी करा रहे थे. इसी बीच खेत में ही अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. वहीं, खेत से घर लौट रहे रामशेखर सिंह के पुत्र संजीव सिंह उर्फ झालो (40 वर्ष) को दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर अपराधियों ने गोली मारी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये.
सूचना मिलने पर एसपी अरविंद ठाकुर ने मामले की जांच की. एसपी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जायेगा. हत्या में जेल में बंद खपरू सिंह एवं किरण सिंह का नाम आ रहा है. इनमें से आरोपित किरण सिंह को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है़ वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोशित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन