सदर अस्पताल की महिला गार्ड पर बदसलूकी का आरोप

Published at :02 Aug 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल की महिला गार्ड पर बदसलूकी का आरोप

मरीज के परिजन के अस्पताल प्रबंधक से की शिकायत लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में तैनात निजी एजेंसी के महिला सुरक्षा गार्ड पर मरीजों के परिजनों के साथ बदसलूकी करने का आरोप शहर के इंगलिश मोहल्ला के निवासी वार्ड पार्षद शिवशंकर राम ने अस्पताल प्रबंधक नंद किशोर भारती ने लगाया है. इस संबंध में वार्ड […]

विज्ञापन

मरीज के परिजन के अस्पताल प्रबंधक से की शिकायत

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में तैनात निजी एजेंसी के महिला सुरक्षा गार्ड पर मरीजों के परिजनों के साथ बदसलूकी करने का आरोप शहर के इंगलिश मोहल्ला के निवासी वार्ड पार्षद शिवशंकर राम ने अस्पताल प्रबंधक नंद किशोर भारती ने लगाया है. इस संबंध में वार्ड 2 के पार्षद श्री राम ने बताया कि सोमवार को प्रसव को लेकर भरती अपनी बहन से मिलने अस्पताल आया था. महिला सुरक्षा गार्ड को इसकी सूचना मरीज तक देने को कहा तो वह सिरे से उखड़ कर खैराती अस्पताल में पहुंचने को लेकर ताना मारने लगी. महिला वार्ड होने के कारण वे अंदर जाने में संकोच कर रहे थे.
पास में रही महिलाओं ने महिला गार्ड को समझाना चाहा तो वह उल्टे उन लोगों को ही पाठ पढ़ाने लगी. मरीज एवं उसके परिजनों के साथ बदसलूकी के कारण आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. प्रबंधक श्री भारती ने कहा कि इस संबंध में जांच पड़ताल के उपरांत सुरक्षा गार्ड के कंपनी अधिकारियों को कार्रवाई के लिये लिखा जायेगा. साथ ही आम लोगों के साथ सदव्यवहार को लेकर एक दो दिन के अंदर बैठक बुलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन