देसी व विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

लखीसराय : किऊल जीआरपी पुलिस ने रविवार की देर रात किऊल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर आकर लगी 03511 आसनसोल-पटना मेला स्पेशल ट्रेन में सर्च के दौरान दो युवकों के पास से देसी व विदेशी शराब बरामद किया़ इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में पटना जिला […]
लखीसराय : किऊल जीआरपी पुलिस ने रविवार की देर रात किऊल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर आकर लगी 03511 आसनसोल-पटना मेला स्पेशल ट्रेन में सर्च के दौरान दो युवकों के पास से देसी व विदेशी शराब बरामद किया़ इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के राजू गोस्वामी का पुत्र विक्की कुमार तथा राजेश्वर पासवान का पुत्र प्रवीण कुमार शामिल है. जिसके पास से दौ एमएल की 149 देसी शराब के साथ ही 750 एमएल की दो तथा 375 एमएल की 18 बोतल इंपीरियर ब्लू विदेशी शराब बरामद की गई़ गिरफ्तार दोनों युवकों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




