जुगाड़ गाड़ी के खिलाफ आज से अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jul 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के निर्देश पर डीटीओ ने जारी िकया फरमान लखीसराय : हाईकोर्ट के कड़े निर्देश पर लखीसराय जिला परिवहन पदाधिकारी अरविंद कुमार ने जुगाड़ गाड़ी के परिचालन पर रोक लगाने को लेकर रविवार से अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया है. इसके लिये डीटीओ ने सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने स्तर से ही जुगाड़ […]
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के निर्देश पर डीटीओ ने जारी िकया फरमान
लखीसराय : हाईकोर्ट के कड़े निर्देश पर लखीसराय जिला परिवहन पदाधिकारी अरविंद कुमार ने जुगाड़ गाड़ी के परिचालन पर रोक लगाने को लेकर रविवार से अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया है. इसके लिये डीटीओ ने सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने स्तर से ही जुगाड़ गाड़ी को जब्त करने का निर्देश दिया है.
डीटीओ ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अशोक कुमार के परामर्श पर रविवार से जुगाड़ गाड़ी परिचालन पर पूर्णत: रोक लगाया जायेगा. पकड़े गये वाहन को थाना में जब्त कर रखा जायेगा. जुगाड़ गाड़ी को जब्त करने के साथ साथ इसके निर्माता के विरूद्ध भी मुकदमा दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




