स्कूलों में बंद एमडीएम को मंगलवार तक करें चालू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

30 विद्यालयों में से 17 स्कूलों में एमडीएम सुचारू रूप से है चालू लखीसराय : जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में सभी बीइओ एवं डीपीओ के साथ आदिवासी बाहुल्य इलाके के स्कूलों में बंद पड़े एमडीएम योजना को चालू करने को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. जिसमें […]
विज्ञापन
30 विद्यालयों में से 17 स्कूलों में एमडीएम सुचारू रूप से है चालू
लखीसराय : जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में सभी बीइओ एवं डीपीओ के साथ आदिवासी बाहुल्य इलाके के स्कूलों में बंद पड़े एमडीएम योजना को चालू करने को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. जिसमें सदर प्रखंड के बीइओ रामविलास प्रसाद ने बताया कि 30 विद्यालयों में से 17 स्कूलों में एमडीएम सुचारू रूप से चालू है. जबकि दो मे चावल के अभाव में बंद है. शेष स्कूलों में एमडीएम योजना को शिक्षक संघ के द्वारा बंद किया गया है.
जिसपर डीइओ सुनयना कुमारी ने कहा कि डीएम के निर्देशानुसार मंगलवार तक हरहाल में सभी स्कूलों में एमडीएम योजना को चालू करें. जिससे बच्चों को पोषाहार मिल सके. बुधवार को डीएम के साथ आयोजित बैठक में प्रतिवेदन समर्पित करना है. बैठक में आरएमएसए डीपीओ रमेश पासवान भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




