ट्रेन नंबर के पहले जीरो क्यों न लिखा, नहीं मिलेगा टिकट

Published at :28 Jul 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन नंबर के पहले जीरो क्यों न लिखा, नहीं मिलेगा टिकट

आरोप. लखीसराय स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क की मनमानी भारतीय रेलवे जहां यात्रियों की हर एक सुविधा के लिए तत्पर रहने की बात करता है, लेकिन लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों का यात्रियों के प्रति व्यववहार अत्यंत हास्यास्पद और निराशाजनक है. गुरुवार को एक यात्री ने भूलवश रिजर्वेशन फार्म पर ट्रेन संख्या लिखने से पहले […]

विज्ञापन

आरोप. लखीसराय स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क की मनमानी

भारतीय रेलवे जहां यात्रियों की हर एक सुविधा के लिए तत्पर रहने की बात करता है, लेकिन लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों का यात्रियों के प्रति व्यववहार अत्यंत हास्यास्पद और निराशाजनक है. गुरुवार को एक यात्री ने भूलवश रिजर्वेशन फार्म पर ट्रेन संख्या लिखने से पहले जीरो नहीं लगाया तो बुिकंग क्लर्क ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया. हालांकि यात्री ने इसकी लिखित शिकायत रेलवे अधिकािरयों से की है.
लखीसराय : किऊल व लखीसराय रेलवे स्टेशन पर आये दिन साधारण टिकट काउंटर व रिजर्वेशन काउंटर पर बुकिंग कलर्क द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आते रहता है, इसके बावजूद रेल प्रशासन द्वारा इस दिशा में कार्रवाई नहीं किये जाने से इनका मनोबल बढ़ा रहता है़ गुरुवार को भी कुछ इसी तरह का मामला लखीसराय रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला़ लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत मानो रामपुर निवासी प्रकाश कुमार गुरुवार को दिन के 12.15 बजे से लखीसराय रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर ट्रेन संख्या 07008 ट्रेन से किऊल से रायपुर जाने के लिए रिजर्वेशन कराने के लिए रिजर्वेशन फार्म जमा किया़
उन्होंने भूल से गाड़ी संख्या के आगे 0 नहीं लगाकर सीधे 7008 लिख दिया़ बाद में यात्री प्रकाश कुमार ने बुकिंग कलर्क को 0 लगाकर टिकट बनाने की गुजारिश की. यात्री द्वारा गुजारिश करने बुकिंग कलर्क भड़क गये और प्रकाश के साथ दुर्व्यहार करते हुए उन्हें टिकट देने से मना कर दिया . इस बात को लेकर प्रकाश कुमार पहले लखीसराय स्टेशन पर शिकायत करने की कोशिश की लेकिन लखीसराय स्टेशन पर शिकायत पुस्तिका नहीं होने की वजह से वे अपनी शिकायत किऊल स्टेशन मास्टर की सुझाव सह शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत दर्ज करायी है़
यात्री ने रेलवे अधिकारी से की शिकायत
दानापुर के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस भट्टाचार्य ने कहा कि शिकायत पर जांच की जायेगी. जांचोपरांत संबंधित बुकिंग कलर्क पर कार्रवाई की जायेगी़
खाना खा रहा था क्लर्क, यात्री को नहीं मिला टिकट
किऊल स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर भी गुरुवार की दोपहर 12.35 बजे काउंटर पर लंबी कतारें लगी हुई थी. काउंटर पर काफी देर तक बुकिंग कलर्क अपनी कुरसी पर नहीं थे. इस कारण यात्रियों को टिकट मिलने में काफी परेशानी हुई़ इस संबंध में जमालपुर का टिकट लेने के लिए कतार में खड़े नीरज कुमार ने बताया कि एक यात्री जब अंदर में मौजूद बुकिंग कलर्क से जल्दी टिकट देने की गुजारिश की तो कलर्क ने कहा कि वह पहले खाना खायेंगे उसके बाद टिकट देंगे. जिसके बाद ट्रेन का समय होने पर यात्री हल्ला मचाते हुए बिना टिकट लिये ट्रेन पकड़ने के लिए निकल गये़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन