सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

अनियंत्रण. जीप पलटी, ट्रक ने मारी पिकअप वैन में टक्कर दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में एक की मौत व छह यात्री घायल हो गये. पहली घटना में सूर्यगढ़ा प्रखंड के निस्ता गांव ठाकुरबाड़ी के समीप ट्रक व पिकअप वैन की टक्कर में वैशाली जिला के युवक अमन की मौत हो गयी. जबकि दूसरी […]
विज्ञापन
अनियंत्रण. जीप पलटी, ट्रक ने मारी पिकअप वैन में टक्कर
दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में एक की मौत व छह यात्री घायल हो गये. पहली घटना में सूर्यगढ़ा प्रखंड के निस्ता गांव ठाकुरबाड़ी के समीप ट्रक व पिकअप वैन की टक्कर में वैशाली जिला के युवक अमन की मौत हो गयी. जबकि दूसरी घटना में चानन प्रखंड के लाखोचक एवं महेशलेटा गांव के बीच मुख्य सड़क पर जीप पलटने से छह यात्री घायल हो गये.
सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के निस्ता गांव ठाकुरबाड़ी के समीप गुरुवार की तड़के बीआर 01जीसी 3026 नंबर की पिकअप वैन में विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया. दुर्घटना में पिकअप वैन पर सवार एक 28 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त वैशाली जिला के जनदाहा रूखीपुर निवासी रामदयाल सिंह का पुत्र अमन के रूप में किया गया. पुलिस ने पिकअप वैन को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गये.
सूर्यगढ़ा पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की सुबह निस्ता ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 80 पर घटी. पिकअप वैन भागलपुर से पटना जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक ने पिकअप वैन में टक्कर मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




