ट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर एक की मौत, छह घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

चानन : सोमवार की देर शाम पौने आठ बजे थाना क्षेत्र के इटहरी व शृंगारपुर गांव के बीच एक ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल लखीसराय इलाज के लिए भेजा गया […]
विज्ञापन
चानन : सोमवार की देर शाम पौने आठ बजे थाना क्षेत्र के इटहरी व शृंगारपुर गांव के बीच एक ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल लखीसराय इलाज के लिए भेजा गया है़
प्रसिद्ध शृंगी ऋषि धाम से सोमवार की देर शाम पूजा कर ऑटो से लगभग एक दर्जन श्रद्धालु लखीसराय लौट रहे थे़ रास्ते में इटहरी व शृंगारपुर गांव के बीच ओवर टेक करने के चक्कर में बालू लदे ट्रैक्टर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दिया और फरार हो गया़ इस घटना में ऑटो पलट कर
सड़क किनारे
ट्रैक्टर-ऑटो की…
गड्ढे में जा गिरा़ इसमें ऑटो के नीचे दबने से कवैया थाना क्षेत्र के गौशाला गली निवासी 20 वर्षीय रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि राहुल कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये़ घटना की जानकारी मिलते ही चानन थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा घटनास्थल पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने का काम किया तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया़ इस संबंध में थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि ऑटो पर सवार सभी व्यक्ति शृंगी ऋषि धाम से पूजा कर लौट रहे थे. इसी दौरान ओवर टेक करने के दौरान हादसा हुआ़ इसमें एक युवक की मौत हो गयी है जबकि आधा दर्जन व्यक्ति घायल हुए हैं. पुलिस घक्का मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




