नमाज अदा कर अमन व चैन की मांगी दुआ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2017 10:46 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया. विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों पर जाकर लोगों ने नमाज अदा की और समाज में अमन, चैन व भाईचारे के लिए खुदा से दुअा की. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी. लखीसराय : सोमवार को जिले के […]
विज्ञापन
सोमवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया. विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों पर जाकर लोगों ने नमाज अदा की और समाज में अमन, चैन व भाईचारे के लिए खुदा से दुअा की. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी.
लखीसराय : सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने मसजिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की़ इस दौरान मुसलिम धर्मावलंबियों ने खुदा से अमन व खुशियों का पैगाम मांगा़ शहर के ईदगाह में सुबह के नौ बजे भागलपुर से आये मौलाना मसुदुर्रहमान इमाम के नेतृत्व में मुसलिम समुदाय के हजारों सदस्यों ने ईद की नमाज अदा की़ ईद की नमाज अदा करने के बाद मौलाना मसुदुर्रहमान इमाम ने अपने तकरीर में लोगों कहा कि अल्लाह का एहसान है कि उन्होंने उन्हें रमजान का पवित्र महीना अता फरमाया और रमजान के बदले ईद का तोहफा अता फरमाया़ आज के दिन खुशी का दिन है और तमाम मुसलमानों के लिए खुशियां मनाने का त्योहार है़
ईद हमें मुहब्बत, भाईचारगी, अमन व शांति का पैगाम देता है. इस दिन गरीबों का पूरा ध्यान रखा जाता है ताकि वे भी ईद की खुशियों में शामिल हो सके़ अल्लाह ताला ऐसा दिन बार-बार अता फरमाये और सबों की इबादत को कबूल करे. ईद के दिन तमाम मुसलमानों को चाहिए कि वे एक दूसरे से दिल को साफ कर मुलाकात करें, ताकि इस मुलाकात से लोगों को आफिरत फरमाये. सोमवार को ईद की नमाज अदा करने व तकरीर सुनने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी़
इस दौरान ईदगाह के बाहर स्वयं एसडीपीओ पंकज कुमार, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने मुसलिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी और अमन व शांति का पैगाम दिया़
कब्रों पर पढ़ा फातिमा: ईद की नमाज अता करने के बाद अनेक मुसलिम धर्मावलंबियों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर जाकर अगरबत्ती जला की फातिमा पढ़ा़ बड़ी दरगाह मसजिदों के पास मेले का आयोजन किया गया़ जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगे थे तो वहीं खाने पीने के सामानों का स्टॉल भी लगा हुआ था. जहां पर मुसलिम समुदाय के लोग झूले का आनंद उठा रहे थे तो खाने पीने के स्टॉल से विभिन्न प्रकार के सामानों का लुफ्त भी उठा रहे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




