जिप सदस्य नासिक नादिर की तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी

Updated:
विज्ञापन
जिप सदस्य नासिक नादिर की तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी

जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर स्थानीय टाउन हॉल के समक्ष अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जमे रहे

विज्ञापन

किशनगंज जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर स्थानीय टाउन हॉल के समक्ष अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जमे रहे. रविवार को मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. भूख हड़ताल के दौरान उनके समर्थक भी मौजूद हैं. भूख हड़ताल पर बैठे जिप सदस्य नासिक नदीर ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. जब तक मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होती भूख हड़ताल जारी रहेगी. उनकी प्रमुख मांगों में प्रत्येक विषय के लिए शिक्षकों की बहाली, बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड में अंग्रेजी विषय अनिवार्य होनी चाहिए, स्वास्थ्य विभाग (कैंसर हॉस्पिटल) की मांग, आपदा विभाग (प्रखण्ड कोचाधामन अंतर्गत) अग्निशामक वाहन (बड़ी वाहन) की मांग, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की मांग, महानन्दा, डॉक, मेची, रतुआ, कोल नदियों में बांध निर्माण कार्य सहित पूर्णियां में उच्च न्यायालय का एक बेंच की मांग और एसआईआर मामले में 11 दस्तावेज के अलावे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आधार कार्ड को मान्य करते हुए एसआईआर में शामिल करना शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन