ePaper

पंचायत सेवक के प्रभार में रहने से कार्य बाधित

Updated at : 08 Oct 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सेवक के प्रभार में रहने से कार्य बाधित

प्रभार के चक्कर में ठाकुरगंज प्रखंड के दुधौटी पंचायत का विकास कार्य बाधित तो है

विज्ञापन

ठाकुरगंज प्रभार के चक्कर में ठाकुरगंज प्रखंड के दुधौटी पंचायत का विकास कार्य बाधित तो है. बताते चले दुधौटी पंचायत के पंचायत सेवक झंटू उरांव को प्रशासनिक दृष्टिकोण को देखते हुए पंचायत का अतिरिक्त प्रभार कमलेश कुमार को सौंपने का आदेश दिया गया था. 23 सितम्बर को अपर समाहर्ता ने निर्गत आदेश का एक पखवाड़े बाद भी क्रियान्वयन नहीं हुआ है. बताते चले उक्त पंचायत के पंचायत सेवक झंटू उरांव के पास ठाकुरगंज नगर पंचायत, जीरनगछ, दल्लेगांव, चुरली और दूधोटी का प्रभार था. वहीं कमलेश कुमार के पास भोलमारा और खारुदाह का ही प्रभार था, लेकिन कमलेश कुमार अपनी बीमारी के नाम पर दुधौटी का प्रभार लेने से शुरू से इनकार करते रहे है. इस मामले में पंचायत के मुख्या प्रतिनिधि टोनी ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से पंचायत सेवकों के इस रवैये के कारण पंचायत का काम बाधित पड़ा, जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण पत्र काम रुक्ला पड़ा है और तो और कई आरटीआई का जबाब भी पंचायत स्तर पर रुका पड़ा है. उन्होंने पंचायती राज पदाधिकारी से जल्द समस्या के निवारण की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन