ePaper

करचाचौथ पर महिलाओं ने की पति के लंबी आयु की कामना

Updated at : 11 Oct 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
करचाचौथ पर महिलाओं ने की पति के लंबी आयु की कामना

गलगलिया सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को निर्जला करवा चौथ व्रत रख महिलाओं ने पति की दीर्घायु होने का आशीष मांगा

विज्ञापन

गलगलिया. गलगलिया सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को निर्जला करवा चौथ व्रत रख महिलाओं ने पति की दीर्घायु होने का आशीष मांगा. करवा चौथ व्रत के इस पर्व में करवा, छलनी, कंकू, कथा पुस्तक आदि की इस्तेमाल मुख्य रूप से होती हैं. सुहागिन महिला बताती हैं कि करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सौभाग्य का पर्व रहता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं. देर रात तक चांद निकलने पर महिलाएं अपने पति का पूजन-अर्चना कर छलनी में पति का चेहरा देखकर पति के हाथों पीकर व्रत तोड़ती है. पति अपने हाथों से पानी पिलाकर पत्नियों का निर्जला व्रत तोड़ते हैं. घरों से बाहर रहने वाले पतियों की पत्नियां वीडियो कॉल के माध्यम से भी पति का चेहरा देखकर व्रत खोला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन