युवती ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

पीड़ित युवती को यह पता चला की आरोपी युवक फिलहाल किशनगंज में है.
किशनगंज पोठिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बंगाल के ग्वालपोखर निवासी युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. मामले में पीड़ित युवती के बयान पर शनिवार को आरोपित बंगाल के गोआलपोखर निवासी युवक शाहजहां के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. केस का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपित युवक शाहजहां तीन वर्ष से पीड़ित युवती का शारिरिक शोषण करता था. जब-जब युवती शादी करने की बात कहती वह टालमटोल कर देता. पीड़ित युवती को यह पता चला की आरोपी युवक फिलहाल किशनगंज में है. शनिवार को जब युवती सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली स्थित शाहजहां के घर पहूंची और शादी की बात कही तो युवक फिर से शादी करने से इंकार कर दिया जिससे युवती फल पकाने वाली दवा खा ली. इस दौरान युवती ने अपने बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी. बहन मौके पर पहुंची और युवती को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां युवती ने सदर थाना की पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. वहीं इस घटना को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




