ePaper

मतदाताओं की खामोशी से छूट रहे उम्मीदवारों के पसीने

Updated at : 30 Oct 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं की खामोशी से छूट रहे उम्मीदवारों के पसीने

वादों और दावों के बीच उलझी विधानसभा चुनाव की लड़ाई में मतदाताओं की खामोशी से जिले की राजनीतिक तपिश लगातार बदल रही हैं.मतदाता इन दिनों चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए अबूझ पहेली बन गये हैं.

विज्ञापन

इस सप्ताह रहेगा नेताओं का जमावड़ाचुनाव में अब दो सप्ताह से भी कम सप्ताह का समय शेषचुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में सभी प्रत्याशीनिर्दलीय एवं बागी बिगाड़ सकतें हैं चुनावी समीकरण.

किशनगंज. वादों और दावों के बीच उलझी विधानसभा चुनाव की लड़ाई में मतदाताओं की खामोशी से जिले की राजनीतिक तपिश लगातार बदल रही हैं.मतदाता इन दिनों चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए अबूझ पहेली बन गये हैं. नवंबर के 11 तारीख को जिले के चार विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होना है.चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के द्वारा अब जबकि पूरी ताकत झोंकी जा रही है.इस परिस्थिति में जागरूक मतदाताओं की चुप्पी साधे रहना बड़ा तूफान आने के पूर्व होने वाले सन्नाटे जैसी स्थिति बनाये हुई है.यह स्थिति ना सिर्फ उम्मीदवारों को एक बार झकझोर कर रख देता है.बल्कि इनके सधे हुए शब्दों के जाल में भी उलझ कर रह जाते हैं प्रत्याशी,वहीं मतदाताओं की ओर से किसी भी प्रकार का खुलासा नहीं किया जाना भी इस गिरते पारा वाले मौसम में उम्मीदवारों के पसीना छुड़ा रहा है.बहरहाल हर दहलीज पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उम्मीदवार गृहस्वामी से आशा भरी नजरों से वोट की विनती करते नजर आते हैं.वहीं मतदाता मानो दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीना चाह रहा है.हालांकि चुनाव का रोमांच अभी बरकरार है.यह अलग बात है कि हर दिन बनते बिगड़ते समीकरण से कई दिग्गजों के रात की नींद और दिन का चैन गायब हो गया है.फिलहाल चुनाव के लिहाज से मतदाता बिल्कुल मौन है.

इस सप्ताह चुनावी शोर रहेगा चरम पर

विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण में जिले में मतदान होना है.दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए मतदान की तिथि 11 नवंबर निर्धारित है. जिले में विधानसभा चुनाव के वोटिंग में अब बहुत कम समय शेष रह गया है.ऐसे में जाहिर है प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा अपनी-अपनी जीत के लिए लगाए जा रहे जोर की वजह से वैसे भी चुनावी सरगर्मी उफान पर है.लेकिन इससे भी आगे मतदान के लिए नजदीक आ रही तिथियों के साथ जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की ओर से स्टार प्रचारकों के बढ़ते दौरे ने भी चुनावी सरगर्मी को मल्टीपल कर दिया है.

बड़े नेताओं का बन रहा है कार्य्रकम

जिले में सभी स्टार प्रचारकों की चुनावी रैलियों की शुरुआत हो चुकी है राजद नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव,पूर्णियां सांसद पप्पू यादव,जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर,एआईएमआईएम की ओर से पार्टी सुप्रीमों असदुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा क्षेत्र में अपने दलीय प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया.जबकि पहले चरण के लिए चार नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है.जिसके बाद पांच नवंबर से लेकर 09 नवंबर के बीच जिले में धुंआधार प्रचार में और तेजी की संभावना है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,कई केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी,लोजपा सुप्रीमों चिराग पासवान,कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी,के अलावे कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों,फिल्मी जगत के कई कलाकार और स्टार प्रचारक के साथ-साथ बड़े नेताओं का प्रचार एवं कार्यक्रम संभावित है. जबकि भाजपा,जदयू,लोजपा,राजद,कांग्रेस,जनसुराज के साथ ही विभिन्न गठबंधनों के स्टार प्रचारकों से जिले की राजनीति फ़िज़ां गुंजायमान होने वाली है. जिले में रैलियों और सभाओं का सिलसिला तेज हो गया है.स्टार प्रचारकों का इस जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार दौरा शुरू होने वाला है.ऐसे में जिले में चुनावी सरगर्मी एकाएक काफी तेज हो सकती है.प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा अपने-अपने पक्ष में पूरी ताकत झोंकी जा रही है. इधर जनता अपना पत्ता अब भी खोलने से परहेज कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन