विधान सभा चुनाव को ले जियापोखर थाना की पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

मतदाता पंजीकरण, ईवीएम के उपयोग,
पौआखाली बिहार विधानसभा आमचुनाव 2025 के मद्देनजर रविवार को सीमावर्ती जियापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियापोखर, कद्दूभीट्ठा, भट्ठा चौक, गिल्हाबाड़ी एवं कन्हैयाजी में अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का अगुवाई थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने किया. फ्लैग मार्च के तहत एरिया डॉमिनेशन, अवैध पदार्थों के बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतू छापामारी की गई. छापेमारी के क्रम में जियापोखर थाना कांड संख्या 13/25 (हत्या के प्रयास) के प्राथमिक आरोपित मो इसराइल उम्र 50 वर्ष पिता स्व कलीमुद्दीन निवासी मिर्चान बस्ती, थाना जियापोखर जिला किशनगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रही है. इधर सीमावर्ती इलाके में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों के फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. आम मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है. सीमावर्ती इलाका होने के कारण जियापोखर पुलिस हर एक संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें हुए है. वाहनों की सघन जांच पड़ताल भी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




