ePaper

सीओ ने पोस्टल बेलेट के मत को फेसबुक पर अपलोड किये जाने को ले दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 01 Nov 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने पोस्टल बेलेट के मत को फेसबुक पर अपलोड किये जाने को ले दर्ज करायी प्राथमिकी

सदर थाना में पोस्टल बैलेट का मत मोबाइल से फेसबुक पर अपलोड किए जाने के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.

विज्ञापन

किशनगंजसदर थाना में पोस्टल बैलेट का मत मोबाइल से फेसबुक पर अपलोड किए जाने के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. शनिवार को प्राथमिकी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सीओ राहुल कुमार के बयान पर दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी में सजिद आलम, सादिक अनवर व अन्य के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है. पोस्टल बैलेट का मत मोबाइल से फेसबुक पर अपलोड किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया और मामला दर्ज करवाया गया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन को लेकर बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है. मतदान निर्धारित केंद्र पर 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चली जिसमें संबंधित मतदाता मतदान कर रहे थे. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पोस्टल बैलेट पर अपने मत को मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर अपलोड किया गया है. इस कृत्य के कारण आमजन के बीच मतदान की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. मामले को लेकर सदर थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन