भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन नामजद गिरफ्तार

पोठिया थाना क्षेत्र के बुधरा पंचायत अंतर्गत डांगी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी.
पोठिया. पोठिया थाना क्षेत्र के बुधरा पंचायत अंतर्गत डांगी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपितों में तैमूर एवं सईदुर रहमान दोनों पिता शादिक अली साकिन धोबीडांगा एवं सुल्तान पिता हनीफ अली साकिन पोठिया डांगी शामिल है. पुलिस ने केस दर्ज कर अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह डांगी गांव में भूमि विवाद के निपटारे के लिए बैठक बुलाई गयी थी. जहां एक पक्ष के सफीदूर रहमान आदि के द्वारा बैठक के पहले ही मारपीट करना शुरू कर दिया गया ऐसा घायलों का आरोप है. पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन को सूचना मिलते ही पुलिस-बल तुरंत मौके पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पोठिया लाया. जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. पीड़िता शाहनारा बीबी पति जहांगीर ने अपने आवेदन में कहा है कि सफीदुर रहमान इत्यादि के साथ जमीन को लेकर लगभग पंद्रह दिनों से विवाद चल रहा था. जिसे लेकर रविवार की सुबह ग्यारह बजे एक सामाजिक बैठक बुलाई गयी थी. बैठक शुरू होने से पहले ही सफीदुर रहमान सहित कुल सत्रह लोगों ने धारदार हथियार से उन लोगों पर हमला कर दिया. तलवार,लोहे के रड सहित कई घातक हथियार से किये गए हमले में समद उर्फ सब्बार,जियारूल,जब्बार, अबजल पिता अब्दुल खालिक गंभीर रूप से घायल हो गए है. जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे है.वही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजय अमन ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन पर केस दर्ज किया गया है. जांच में जो भी दोषी पाएं जाएंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




