दो लाख दस हजार ठगी, मामला दर्ज

सदर थाना क्षेत्र के बेलवा की रहने वाली एक महिला साजेरा बेगम ने गांव के ही एक व्यक्ति पर प्रलोभन देकर दो लाख 10 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है
किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के बेलवा की रहने वाली एक महिला साजेरा बेगम ने गांव के ही एक व्यक्ति पर प्रलोभन देकर दो लाख 10 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है. मामले में पीड़ित महिला के आवेदन पर बुधवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. तब पीड़ित महिला के पति ताहिर ने बेलवा निवासी आरोपी व्यक्ति मोहम्मद शाहबाज आलम को 9 नवंबर 2024 को रुपए वापस करने को कहा. तब आरोपी व्यक्ति ने रुपए जल्द दे देने का इकरारनामा किया. इसके बावजूद भी अब तक रुपए नहीं लौटाए गए. आरोपी की खोजबीन करने पर बाद में यह भी पता चला कि आरोपी व्यक्ति शाहबाज ने अन्य महिलाओं से भी रुपए ठगी कर लिया है. पीड़ित महिला 6 अक्टुबर को रुपए मांगने आरोपी व्यक्ति के घर गई. लेकिन आरोपी व्यक्ति ने रुपए नहीं लौटाए और महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं मामले की शिकायत लेकर कई अन्य महिलाएं भी न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंची थी. उन लोगों ने कहा कि हम लोग किसी तरह से रुपए इकठ्ठा करते है. ऐसे में ठगी हो जाए तो हम क्या करेंगे, कहा जाएंगे कुछ समझ में नहीं आ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




