ePaper

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत

Updated at : 11 Jun 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के टप्पू से तालगाछ जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार को नैनभिट्ठा गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

दिघलबैंक . थाना क्षेत्र के टप्पू से तालगाछ जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार को नैनभिट्ठा गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु से लोग काफी आहत हैं. स्थानीय लोगों की माने तो तेज रफ्तार के कारण यह बड़ी दुर्घटना घटी. जिसमें दोनों मोटरसाइकिल चालक ने अपनी जान से हाथ धो बैठे. टप्पू से तालगाछ जाने वाली मुख्य सड़क पर नैनभिट्ठा गांव के समीप दोनों मोटरसाइकिल चालक आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दिया. इस घटना में दोनों मोटरसाइकिल के पर परखच्चे उड़ गए. तनवीर आलम उम्र 23, वर्ष पिता मोहम्मद ताहिर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरे और घायल बदिर आलम,पिता खुर्शीद अली को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पू ले गये .जहां प्राथमिक उपचार करते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर कर दिया. घायल बदिर आलम की भी रास्ते में ही मौत हो गई.घटना के बारे में जिन लोगों ने सुना सभी लोग आहत हैं. वही मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन