जनता दरबार में दो मामले निष्पादित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 7:52 PM
सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार में दो मामलों के निष्पादन किया गया.
किशनगंज. सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है. इसी कड़ी में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए किशनगंज थाना परिसर में भी जनता दरबार लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे और फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार जनता दरबार में नए और पुराने मामलों को लेकर कुल पांच मामलों में आवेदन पड़े जिसमें दो मामले का निपटारा कर दिया गया जबकि तीन मामले में एक पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामलों का निष्पादन नहीं हो सका और कार्रवाही के लिए अगली तारीख दी गयी. सीओ राहुल कुमार, अंचल निरीक्षक अरुण कुमार पांडे व सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार व प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कुंदन कुमार की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के दूर दराज से लोग पहुंच रहे थे.
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कई वैवाहिक मामले सुलझे
किशनगंज.महिला थाना परिसर में लगाए गए पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी एव अन्य सदस्यों के द्वारा परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों का निष्पादन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार परामर्श केंद्र में कुल आठ मामले आए जिसमें परामर्श किया गया. इसमें कुछ मामलों में जांच की प्रक्रिया शुरु की गयी तो कुछ मामलों को सुलह के आधार पर सुलझाया गया. बचे हुए मामलों में अगली तिथि दी गयी. परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा के मामलो के अलावे दहेज उत्पीड़न और शादी करने के बाद विदाई कर नहीं ले जाने के मामले सामने आए. मालूम हो कि महिला परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों को समाप्त कराया जाता है ताकि सब का जीवन खुशहाल रहे किसी के भी घर में वाद विवाद ना हो. इस दौरान घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गयी और जागरूकता किया गया. साथ ही कई ऐसी महिलाएं थी जो पति इसके प्रताड़ना से परेशान होकर यहां आई थी शादी करने के बाद भी उसे अपने घर ससुराल नहीं ले जा रहे थे. इस कारण महिला बेहद परेशान दिखी और कई तरह के मामला भी आए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










