सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2024 10:56 PM
सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
कोचाधामन. प्रखंड की मौलाना असरारुल हक कासमी सड़क (डीवी 50) पर प्रखंड के बोआलदह पंचायत के अनारकली स्थित अजमत इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप घायल हो गये हैं. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से किशनगंज भेजा गया. घायलों की पहचान नजरपुर पंचायत के चमनपुर गांव यशदानी (25) तथा अलता कमलपुर पंचायत के मनसुरा गांव के नमूना खातून (22) के रूप में हुईं. दोनों रिश्ते में मामा-भांजी है. दोनों मोटरसाइकिल से बड़ीजान गांव अपने रिशतेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान अजमत इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन के ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










