सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. इस्लामपुर-ठाकुरगंज मुख्यपथ पर चिचुआबाड़ी चौक के समीप एक मिनी ट्रक पर लदा पुल निर्माण का सामान बीच सड़क पर अचानक गिर गया. जिससे पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी व सवार दोनों युवक गिरकर चोटिल हो गये. यह सड़क हादसा सोमवार को चिचुआबाड़ी के समीप उस समय हुआ, जब शेखपुरा डोंक नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य का लोहा का सामान एक मिनी ट्रक पर लाद कर ठाकुरगंज की ओर ले जाया रहा था. चिचुआबाड़ी में अचानक विद्युत तार में लोहे का बक्सा फंसने के कारण हादसा हुआ. घायल दोनों युवकों की पहचान पश्चिम बंगाल के धनतोला गांव निवासी मोहम्मद असलम व अहमद रजा के रूप में हुई है. घटना स्थल पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन