ePaper

आरओ एवं एआरओ को नाम निर्देशन का दिया प्रशिक्षण

Updated at : 12 Oct 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
आरओ एवं एआरओ को नाम निर्देशन का दिया प्रशिक्षण

निर्वाचन कार्य से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं एवं भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई,

विज्ञापन

किशनगंज आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से समाहरणालय, किशनगंज स्थित एनआईसी कक्ष में नाम निर्देशन से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उक्त प्रशिक्षण जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के दौरान सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर को नाम निर्देशन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, नामांकन पत्रों की जाँच, आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति तथा वैधता संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर निर्वाचन कार्य से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं एवं भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, ताकि नाम निर्देशन प्रक्रिया निर्विघ्न एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो सके. जिले में नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर.2025 से प्रारंभ होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन