केपीएल में 9 वें दिन टाइटंस व सुपर किंग्स विजयी

केपीएल में 9 वें दिन टाइटंस व सुपर किंग्स विजयी
किशनगंज. किशनगंज प्रीमियर लीग के नौवें दिन के पहले मुकाबले में टाइटन्स ने 7 विकेट से जीत जीत हासिल की. टॉस जीतकर टाइटन्स ने मारुति नंदन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. टॉस के लिए वरिष्ठ समाजसेवी संतोष दुबे ने सिक्का उछाला. पहले बल्लेबाजी करते हुए मारुति नंदन ने टाइटन्स को 134 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे टाइटन्स ने 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. वहीं दूसरे मैच में किशनगंज रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की. इससे पूर्व टॉस जीतकर सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी का फैसला लिया था. सुपर किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 195 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. वार्ड पार्षद मो कलीमुद्दीन ने मैन ऑफ द मैच रवि शर्मा और दिव्यांश जैन को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




