अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टरों को पवना पुल के नीचे से किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टरों को पवना पुल के नीचे से किया जब्त

अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टरों को पवना पुल के नीचे से किया जब्त

विज्ञापन

पौआखाली. अवैध खनन के मामले में बुधवार को ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली में जिला अनुमंडल पदाधिकारी लतीफुर रहमान अंसारी के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के बूढ़ी कनकई नदी के पवना पुल के नीचे से तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है. कार्रवाई में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा भी शामिल थे. दो ट्रैक्टर खाली और एक में बालू लोड पाया गया है. फिलहाल जब्त ट्रैक्टरों को थाना में रखा गया है और जुर्माना लगाने की अग्रेतर कार्रवाई खनन विभाग द्वारा की गई है. छापेमारी से अवैध खनन करने वाले तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है. गौरतलब हो कि पिछले कई महीनों से ठाकुरगंज के पौअखाली थाना क्षेत्र के पवना पुल, सीमलबाड़ी, पश्चिम डुमरिया और रूपादाह स्थित महानंदा घाट से बड़े पैमाने पर बालू के अवैध खनन का कार्य खुलेआम हो रहा है. ये वैसे बालू घाट है जहां से बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है. अवैध खनन करने वाले तत्वों इन जगहों से रोजाना दर्जनों ट्रैक्टरों में बालू चोरी कर सरकारी राजस्व को लाखों रुपये का चूना लगा है. हालांकि हाल ही में खनन विभाग के द्वारा थाना क्षेत्र के पवना से दो ट्रैक्टर को अवैध खनन मामले में जब्त कर जुर्माना लगाया था बावजूद यह अवैध खनन का कार्य चरम पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन