हर्षोल्लास के साथ तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव का हुआ समापन

शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा “श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव ” श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.
किशनगंज .शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा “श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव ” श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया. तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव का आज समापन हो गया. इस दौरान गुरूद्वारा को रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था. इस अवसर पर गुरूद्वारा में भजन कीर्तन के पश्चात अरदास किया गया और उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन ही 1604 ई को दरबार साहिब अमृतसर में सिखो के जुगो जुग अटल रहने वाले गुरु श्री गुरुग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश किया गया था. साथ ही वक्ताओं ने सभी जिलेवासियों को प्रकाश पर्व की बधाईयां प्रेषित की. मौके पर वरीय उपाध्यक्ष तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब सह सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा, सचिव सूरज सिंह, मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, अजीत सिंह बावेजा, अमरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह अजमानी, निशान सिंह बावेजा, बलदेव सिंह बंटी सहित सैंकड़ों महिला श्रद्धालु मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










