ePaper

केलटैक्स चौक से धर्मगंज तक लगा रहता है जाम

Updated at : 03 Nov 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
केलटैक्स चौक से धर्मगंज तक लगा रहता है जाम

शहर के कैलटैक्स चौक से धर्मगंज चौक तक लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है

विज्ञापन

किशनगंज शहर के कैलटैक्स चौक से धर्मगंज चौक तक लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. आये दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर रेलवे फाटक खुलने के बाद ट्रैफिक बढ़ जाने से जाम की स्थिति भयावह हो जाती है. शहर में उक्त जगह पर सड़क पर फेरीवालों का अतिक्रमण और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और यत्र तत्र खड़े वाहनों की वजह से जाम हमेशा लग जाता है. दोपहर के समय जाम में कई स्कूल बसे और एम्बुलेंस भी फंस जाती है. जाम की इस बढ़ती समस्या से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. शहर की कई मुख्य सड़क पर आए दिन बराबर जाम की समस्या से लोगो को जूझना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या के स्थायी निदान की मांग की है. धरमगंज चौक के पास सड़क पर दुकानें लगाने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद भी दुकानदार फिर से सड़क कब्जा कर लेते है. यातायात पुलिस की ओर से भी जाम से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं. न तो कोई प्रभावी रूट प्लान बनाया गया है, न ही यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया. स्कूल बसें और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस रही हैं, जिससे मरीजों और छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन