उमवि सतभीट्ठा से बिजली मोटर पंप की चोरी

प्रखंड के बड़ीजान पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतभीट्टा से मंगलवार की रात बिजली मोटर पंप चोरी हो गई
कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतभीट्टा से मंगलवार की रात बिजली मोटर पंप चोरी हो गई. घटना को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो एहसानुल्लाह ने कोचाधामन थाने में आवेदन दिया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा शिक्षकों से आवश्यक पूछताछ की. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि अज्ञात चोरों ने शौचालय के दरवाजे में लगा ताला तोड़ कर बिजली मोटर पंप की चोरी की है. बुधवार को जब हम सभी विद्यालय पहुंचे तो शौचालय के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ देखकर हतप्रभ रह गए और इसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




