क्लिनिक के बाहर से ई-रिक्शा की चोरी
सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक स्थित एक क्लिनिक के बाहर ई -रिक्शा की चोरी हो गयी.
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक स्थित एक क्लिनिक के बाहर ई -रिक्शा की चोरी हो गयी. मामले में पीड़ित ई-रिक्शा चालक संदीप कुमार मंडल ने गुरुवार को सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ई-रिक्शा चालक 30 मार्च को ई -रिक्शा लेकर पश्चिमपाली चौक के पास पहुंचा. ई -रिक्शा को एक क्लिनिक के बाहर लगाया था. थोड़ी देर बाद देखा ई -रिक्शा गायब थी. गायब ई -रिक्शा को लेकर काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद सदर थाना में ई-रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










