बीईओ के निर्देश पर शिक्षक संघ ने जतायी आपत्ति

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बहादुरगंज के एक जारी निर्देश पर कड़ी आपत्ति जतायी है
बहादुरगंज बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बहादुरगंज के एक जारी निर्देश पर कड़ी आपत्ति जतायी है. इस निर्देश में कहा गया है कि अपने विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक या विद्यालय अध्यापक को पत्र निर्गत करने की तिथि से दो दिनों के अंदर ही विद्यालय का संपूर्ण प्रभार हस्तगत करेंगे. साथ ही कार्यालय निर्देश का अनुपालन नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. संघ इकाई बहादुरगंज के अध्यक्ष प्रमोद पांडे एवं सचिव अब्दुल कादिर ने संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में कहा कि यद्धपि बिहार सरकार शिक्षा विभाग के पत्रांक 2558 दिनांक 09 सितंबर 2025 में प्राथमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. जहां समिति की रिपोर्ट के उपरांत ही अलग – अलग संवर्गों के शिक्षकों के वेतन विसंगति, वेतन संरक्षण, प्रोन्नति, सेवा निरंतरता एवं वरीयता का निर्धारण किया जाना है. परन्तु , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बहादुरगंज की तरफ से इतने गंभीर मुद्दों पर विभागीय निर्देश के ठीक उलट कार्यालय पत्र जारी कर दिया गया है, जो सरासर विभागीय निर्देश का उल्लंघन है. संघ के मुताबिक सोची समझी साजिश के तहत संघ के लोगों में तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की गयी है. मामले में संघ ने विभाग के वरीय अधिकारियों का ध्यान ऐसे गंभीर तथ्यों की तरफ आकृष्ट करवाते हुए समय रहते ही यथोचित प्रशासनिक पहल का आग्रह किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




