ePaper

गलगलिया छठ घाट का थानाध्यक्ष ने लिया जायजा

Updated at : 26 Oct 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
गलगलिया छठ घाट का थानाध्यक्ष ने लिया जायजा

कारीगरों के हर आंगन में पिछले एक सप्ताह से बांस की खटखटाहट की गूंज रही है.

विज्ञापन

गलगलिया लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर गलगलिया सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में तैयारी पूरी कर ली गयी है इसी कड़ी में रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के बाजारों में बांस से निर्मित छिट्टा, दउरा, व सूप सहित पूजन सामग्रियों की बिक्री हो रही है.वहीं मांग को देखते हुए बांस शिल्प से जुड़े समुदाय के लोग दिन-रात एक कर सूप और दउरा के अलावे छठ पूजा में बांस से निर्मित प्रयोग होने वाले सामग्री बनाने में जुटे हुए हैं.हालांकि बांस शिल्प से जुड़े कारीगरों के हर आंगन में पिछले एक सप्ताह से बांस की खटखटाहट की गूंज रही है. वही गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. साथ ही स्थानीय बिल्डर चौधरी बिल्डर सप्लायर के द्वारा संध्या भजन कीर्तन कार्यक्रम की तैयारी भी जोर-शोर से चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन