नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के बाद बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबाड़ी निवासी अबुल हसनाथ पिता कमरूल होदा ने स्वयं पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज महिला थाना की पुलिस ने घर में अकेली रह रही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है. महिला थाना में पीड़िता के द्वारा केस दर्ज किये जाने के बाद से ही पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई थी. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के बाद बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबाड़ी निवासी अबुल हसनाथ पिता कमरूल होदा ने स्वयं पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. शुक्रवार को पुलिस ने सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बताते चलें कि पीड़िता अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपित अब्दुल हसनात पीड़िता को अकेली देख कर जबरन दुष्कर्म करने लगा लेकिन पीड़िता की मां और बहन घर वापस आ गई. दोनों को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया था. गत दस जून को पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन