KISHANGANJ : फरार आरोपित के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 10 May 2026 10:54 AM

विज्ञापन

जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार के सख्त निर्देश पर पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में कुर्लीकोट थाना की पुलिस ने दुष्कर्म मामले के फरार आरोपित मो सादिक के घर पर माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तिहार की विधिवत तामीला की है.

विज्ञापन

पौआखाली, किशनगंज से रणविजय की रिपोर्ट :

जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार के सख्त निर्देश पर पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में कुर्लीकोट थाना की पुलिस ने दुष्कर्म मामले के फरार आरोपित मो सादिक के घर पर माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तिहार की विधिवत तामीला की है.

क्या है पूरा मामला

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौ मई को चुरली वार्ड संख्या- 08 स्थित आरोपित के घर पहुंचकर दृश्यमान स्थान पर इश्तिहार चिपकाया है. इस मामले में आरोपी मो. सादिक, पिता- मो. नौशाद पर एक बालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर उनके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है. इस संदर्भ में पीड़िता के लिखित आवेदन पर कुर्लीकोट थाना में कांड संख्या 12/26 दर्ज की गई है. आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं 64(1) 126(2) /127(2) 115(2) /3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन उसके उपस्थित न होने पर अब कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तिहार की कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन