बजरंगबली के जयघोष से गूंजा शहर, हनुमान जयंती पर उमड़ी भीड़
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
बजरंगबली के जयघोष से गूंजा शहर, हनुमान जयंती पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
मंदिरों में सुबह से ही लगा रहा भक्तों का तांता, दीप प्रज्वलन व महाप्रसाद का हुआ वितरण
किशनगंज. हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भारी उत्साह और धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया गया. इस पावन मौके पर पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया. सुबह से ही मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. शहर के ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड हनुमान मंदिर, डुमरिया काली मंदिर स्थित बजरंगबली मंदिर व बूढ़ी काली मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष अनुष्ठान किये गये. इसके अलावा बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, ढेकसारा काली मंदिर परिसर, उत्तरपाली हनुमान मंदिर, खगड़ा हनुमान मंदिर, कोर्ट परिसर व उत्पाद कार्यालय परिसर स्थित मंदिरों में भी हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही. श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाकर और चमेली के तेल के दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की. हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूजा के दौरान कहीं खिचड़ी तो कहीं खीर का महाप्रसाद तैयार किया गया था, जिसका वितरण भक्तों के बीच किया गया. शाम होते-होते मंदिरों में ”जय श्री राम” और ”वीर हनुमान” के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से आध्यात्मिक माहौल और भी गहरा हो गया. शहर के मुख्य मंदिरों के साथ-साथ मोहल्लों के छोटे मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. कई स्थानों पर भक्तों ने दीप जलाकर दीपोत्सव जैसा माहौल बना दिया. धार्मिक अनुष्ठानों के कारण पूरे दिन शहर की सड़कों पर चहल-पहल बनी रही और लोगों ने उत्साहपूर्वक इस धार्मिक उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज करायी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










