फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
किशनगंज. शहर के मिलन पल्ली कजलामनी में शुक्रवार की शाम संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान सौरभ चौधरी के रूप में हुई है. परिजनों व स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक युवक सौरभ चौधरी शहर के धर्मशाला रोड स्थित एक दुकान में काम करता था. मृतक की पत्नी ने बताया कि वो अपने ऑफिस में थी और उन्हें बेटे ने फोन कर बताया कि पापा ने गेट बंद कर लिया है जिसके बाद जब वह घर पहुंची तो पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला. प्रभारी सदर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




