किशोरी घर से लापता

किशोरी घर से लापता
किशनगंज. शहर के रहमानी कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है. परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना सदर थाने में दर्ज करवाई है. पुलिस को बताया गया कि परिजन मंगलवार की सुबह जगे तो किशोरी घर में नहीं मिली. उसकी काफी खोजबीन की गई. नही मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गई. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है. नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










