पौआखाली पीएचसी में प्रसव के नाम पर उगाही का वीडियो वायरल, जांच टीम ने की पूछताछ

Updated at : 05 Apr 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
पौआखाली पीएचसी में प्रसव के नाम पर उगाही का वीडियो वायरल, जांच टीम ने की पूछताछ

प्रसव के नाम पर उगाही की टीम ने की जांच

विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने एएनएम व कर्मियों से लिए बयान, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

पौआखाली. पौआखाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पर मरीजों के परिजनों से अवैध उगाही का वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद डीएम विशाल राज के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ राजकुमार ने मामले में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. इसी क्रम में शनिवार की शाम गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मंजर आलम की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय जांच टीम पौआखाली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पैसे की लेनदेन के आरोपों से घिरी एएनएम से आवश्यक पूछताछ की है. जानकारी के अनुसार जांच टीम के पदाधिकारियों ने उक्त एएनएम सहित अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की है. गौरतलब है कि पिछले दिनों एक वीडियो फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें पौआखाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एक एएनएम के द्वारा प्रसव कार्य के लिए परिजन से रूपये लेते हुए दिखाया गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फुटेज कुछ दिनों पहले का है.

इधर अवैध तरीके से रूपये लेने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है. वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ राजकुमार ने कहा कि मामले में जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद संबंधित एएनएम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन