ePaper

चेक पोस्ट पर सर्विलांस टीम कर रही वाहनों की जांच

Updated at : 31 Oct 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
चेक पोस्ट पर सर्विलांस टीम कर रही वाहनों की जांच

एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को वाहन जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

किशनगंज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को एसपी सागर कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्टैटिक सर्विलांस टीम वनचेक पोस्टों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को ले यह जांच अभियान निरंतर जारी है. इस दौरान वाहनों को रोककर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी. अलग- अलग थानों की पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान आशंका होने पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को वाहन जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है. सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है. पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल को भी ड्यूटी पर लगाया गया है जिसमें यह भी जांच की जा रही है कि किसी के द्वारा रुपए तो नहीं ले जाया जा रहा है. कार की डिक्की आदि की जांच विशेष रूप से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन